Chundariya Katati Jaye Lyrics – Mother India

चुँदरिया कटती जाये रे

उमरिया घटती जाये रे

काम कठन जीवन थोड़ा

काम कठन है रे

काम कठन जीवन थोड़ा

पगला मन घबराये

चुँदरिया कटती जाये रे

उमरिया घटती जाये रे

दुख-दर्द सहें बनजारे भइया

धूप में देखें तारे

दिन-रात बहायें पसीना हम

कुछ हाथ न आये हमारे-२

हमरी सारी मेहनत माया

ठगवा ठग ले जाये

चुँदरिया कटती जाये रे

उमरिया घटती जाये रे

धरती पे कितने बारा-मासे

बीत गये रे आ के रामा

बीत गये रे आ के

दुनिया के लिये है लीला तेरी

हमरे भाग में फाँके रामा

हमरे भाग में फाँके

कागज हो तो बाँच लूँ रामा

भाग न बाँचो जाये

चुँदरिया कटती जाये रे

उमरिया घटती जाये रे

संसार में तेरे लूट मची

और जान के पड़ गये लाले -२

अब रोक जनम की चक्की रे -२

संसार चलाने वाले-२

काल पड़ा है रोटी का और

दुनिया बढ़ती जाये

चुँदरिया कटती जाये रे

उमरिया घटती जाये रे